दास कॉम्प्लेक्स से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज
देवघर में वीआईवी चौक के पास दास कॉम्प्लेक्स से एक बाइक चोरी हो गई है। बाइक मालिक राकेश कुमार सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी की गई बाइक का कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

देवघर। नगर थाना क्षेत्र के वीआईवी चौक स्थित दास कॉम्प्लेक्स के समने से एक बाइक चोरी हो गई है। इस मामले में बाइक मालिक ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार सिंह एसआईएस सिक्योरिटी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्यालय वीआईपी चौक के समीप दास कॉम्प्लेक्स में स्थित है।
पुलिस में शिकायत
उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 12 जून 2026 को उनकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर जेएच-09एम-3844) कार्यालय के नीचे खड़ी थी। शाम करीब तीन बजे से रात आठ बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली। जब वह कार्यालय से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
चोरी गई बाइक और मांग
आवेदन में राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के माकोली स्थित सेंट्रल कॉलोनी के निवासी हैं और वर्तमान में देवघर में कार्यरत हैं। उन्होंने चोरी गई बाइक की बरामदगी तथा घटना में शामिल चोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


