श्राद्ध कर्म में आए युवक की बाइक चोरी, प्राथमिकी

Nov 16, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के जियापानी गांव में एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने बताया कि वह श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था और उसकी बाइक पंडाल के बाहर खड़ी थी। जब वह खाना खाने के बाद बाहर आया, तो बाइक गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्राद्ध कर्म में आए युवक की बाइक चोरी, प्राथमिकी

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के जियापानी गांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए एक युवक की बाइक चोरी कर ली गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मामले को लेकर पीड़ित युवक सन्नी किशोर कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बंका, थाना रिखिया ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। युवक ने आवेदन में बताया है कि 13 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे अपाचे बाइक से जियापानी गांव में श्राद्ध कर्म में गया था। बाइक पंडाल के बाहर खड़ा की और अंदर खाना खाने गया। करीब 1:30 बजे जब बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चल पाया।

पीड़ित ने बताया कि चोरी गई बाइक काले रंग की अपाचे है, जिसका नंबर जेएच-15-ए-एन 3818 है। पुलिस जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;