संदिग्ध अवस्था में महिला भर्ती
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
बिहार के जमुई जिले के टेलवा क्षेत्र से एक महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। पद्मावती देवी ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगाने का प्रयास किया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है। महिला की हालत गंभीर है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

देवघर,प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिला अंतर्गत टेलवा क्षेत्र से एक महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। पद्मावती देवी को परिजनों द्वारा संदिग्ध अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी है।
ये भी पढ़ें:कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


