Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBihar Police Team Arrives in Deoghar for Serious Case Verification
आरोपी के सत्यापन के लिए बांका पुलिस पहुंची देवघर

आरोपी के सत्यापन के लिए बांका पुलिस पहुंची देवघर

संक्षेप:

बिहार के बांका जिले की पुलिस ने देवघर में एक आरोपी के सत्यापन के लिए कार्रवाई की। आरोपी किसी गंभीर मामले में संलिप्त है। पुलिस ने स्थानीय थाने की मदद से आरोपी के निवास स्थान की जानकारी जुटाई और उसके...

Oct 06, 2025 05:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। बिहार के बांका जिले की पुलिस रविवार को देवघर पहुंची। पुलिस की टीम ने एक आरोपी के सत्यापन को लेकर यहां आई थी। सूत्रों के अनुसार आरोपी किसी गंभीर मामले में संलिप्त है और उसकी वर्तमान स्थिति तथा ठिकाने की जानकारी जुटाने के लिए बांका पुलिस ने देवघर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि आरोपी का सत्यापन किया गया । साथ ही उसके परिवार वाले को नोटिस भी थमाया । हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। न तो आरोपी की पहचान उजागर की गई है और न ही यह बताया गया है कि मामला किस अपराध से जुड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस टीम ने देवघर के एक मोहल्ले में पहुंचकर स्थानीय थाने की मदद से आरोपी के निवास स्थान की जानकारी ली और अन्य दस्तावेजों की जांच भी की।