बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार, जेल

Jan 29, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर में बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने धीरज कुमार राय नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नगर के स्मार्ट बाजार के पास से बाइक चुराई थी, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के बारे में जानकारी नहीं दी, लेकिन वह पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार, जेल

देवघर। नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीमावर्ती राज्य बिहार के सिवान जिला अंतर्गत मेहरपुर गांव निवासी धीरज कुमार राय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नगर के स्मार्ट बाजार के पास से कुछ दिन पूर्व एक मोटरसाइकिल चोरी क ली गई थी। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित की शिकायत के बाद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखा।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की गई बाइक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, जांच के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस को उसके संबंध में एक संगठित गिरोह से जुड़े होने के संदेह मिले हैं। पुलिस ने आरोपी से प्राप्त प्रारंभिक जानकारियों के आधार पर बाइक चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;