ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरदेवघर में भागलपुर की महिला की संदिग्ध हालात में मौत

देवघर में भागलपुर की महिला की संदिग्ध हालात में मौत

नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ नंदी नगर मोहल्ला स्थित एक मकान से सोमवार को पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकी हुई एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी आरती कुमारी के रूप में...

देवघर में भागलपुर की महिला की संदिग्ध हालात में मौत
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 22 Oct 2019 02:36 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ नंदी नगर मोहल्ला स्थित एक मकान से सोमवार को पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकी हुई एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी आरती कुमारी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, एएसआई श्रीकांत बाजपेयी, रामानुज सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे के दरवाजा में ताला बंद होने की वजह से पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद एसडीपीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया व बारिकी से एक-एक चीजों की छानबीन की। महिला का शव दुपट्टे के सहारे कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ था। महिला के एक हाथ की नस भी कटी हुई थी, जिससे निकला खून पूरे कमरे में फैला हुआ था। महिला का पैर मुड़ा हुआ व पलंग से सटा हुआ था। साथ ही पलंग पर एक टेबल भी रखा हुआ था।

छानबीन के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल पर ऐश-ट्रे में रखा सिगरेट का टुकड़ा और पापड़ बरामद किया। कमरे का मुआयना करने के बाद एसडीपीओ ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध जानकारी प्राप्त की। पूछताछ के क्रम में लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला घर मे अकेली ही रहती थी। हालांकि उसकी मां बीच बीच में आया जाया करती थी। महिला मूल रूप से बिहार प्रांत के भगलपुर जिले की रहने वाली थी। दो माह पूर्व ही भगलपुर के एक लड़के से उसकी शादी हुई थी लेकिन वह अपने पति से अलग रह रही थी। देवघर के युवक से उसकी दोस्ती होने की बात भी सामने आ रही है। जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि रविवार रात्रि करीब 1 से 1:30 बजे के बीच एक युवक महिला के कमरे में पहुंचा था। पुलिस उस युवक की तलाश में जुटी है। छानबीन के क्रम में महिला का मोबाइल फोन भी गायब मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें