Bhado Mahotsav 2025 Three-Day Festival at Dadi Mataji Temple तीन दिवसीय भादो महोत्सव 21 से, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBhado Mahotsav 2025 Three-Day Festival at Dadi Mataji Temple

तीन दिवसीय भादो महोत्सव 21 से

देवघर प्रतिनिधिभादो महोत्सव-2025 का तीन दिवसीय आयोजन झूंझनूधाम, बम्पास टाउन स्थित दादी माताजी मंदिर में 21 से 23 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 19 Aug 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
तीन दिवसीय भादो महोत्सव 21 से

देवघर प्रतिनिधि भादो महोत्सव-2025 का तीन दिवसीय आयोजन झूंझनूधाम, बम्पास टाउन स्थित दादी माताजी मंदिर में 21 से 23 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 21 अगस्त को संगीतमय मेहंदी उत्सव के साथ संध्या 4 बजे से होगा। शुक्रवार 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे से चुनड़ी उत्सव तथा संध्या 6:30 बजे विशेष पूजन एवं ज्योत प्रज्ज्वलन का आयोजन होगा। इसके उपरांत रात्रि 7:30 बजे से स्थानीय एवं आमंत्रित भजन गायकों द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू होगा, जो सारी रात चलेगा। शनिवार 23 अगस्त को प्रातःकालीन आरती-पूजन, जात-धोक एवं अन्य मांगलिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। दोपहर 2 बजे से मंगल पाठ का आयोजन होगा, जिसकी वाचिका कोलकाता से पधारी श्रीमती उमा बागड़ी होंगी।

रात्रि 8 बजे सवामनी प्रसाद (भंडारा) का आयोजन होगा तथा रात्रि 9 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। भक्तों और श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दादी माताजी के आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। उपरोक्त जानकारी समिति की ओर से जगदीश मुंदड़ा के हवाले से दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।