बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा आज

Mar 14, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारठ में रविवार को 269 परीक्षा केंद्रों पर 2575 नवसाक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत होगी, जिसका उद्देश्य नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण-पत्र प्रदान करना है। शिक्षकों द्वारा नवसाक्षरों की जांच की जाएगी।

बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा आज

सारठ। प्रखंड क्षेत्र के 2575 नवसाक्षरों का रविवार को 269 परीक्षा केंद्रों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बबात बीपीओ उदय नारायण ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा ली जा रही है। इसको लेकर शनिवार को सभी केंद्राधीक्षकों को क्षेत्र के नवसाक्षरों की संख्या के अनुसार प्रश्न-पत्र आदि उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं रविवार को क्षेत्र के 269 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में आने वाले नवसाक्षरों की जांच परीक्षा ली जाएगी।

इसके तहत पूर्व में साक्षर हो चुके वैसे वयस्क जिसके पास साक्षरता संबंधित कोई प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है व नवसाक्षरों को जांच परीक्षा के मूल्यांकन के उपरांत प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।