ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरयात्री वाहनों पर रोक, लोग पैदल सफर करने को विवश

यात्री वाहनों पर रोक, लोग पैदल सफर करने को विवश

सारठ/प्रतिनिधि झारखंड लॉक डाउन की घोषणा के बाद यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते लोगों को अपनी मंजिल पैदल तय करते देखा...

यात्री वाहनों पर रोक, लोग पैदल सफर करने को विवश
हिन्दुस्तान टीम,देवघरWed, 25 Mar 2020 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड लॉक डाउन की घोषणा के बाद यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते लोगों को अपनी मंजिल पैदल तय करते देखा गया। सारठ अंचल से सैकड़ों मिल दूर बिहार प्रांत के बेगुसराय के यात्रियों को भी सारठ बाजार में मंजिल तक पहुंचने के लिए जूझते देखा गया। यात्री वाहनों का परिचालन बंद होने की घोषणा के चलते सड़कों पर सिर्फ तीन पहिया वाहन टेम्पो ही यात्रियों व माल को ढोते नजर आए, लेकिन वह भी सीमित क्षेत्र में ही।

सारठ से पालाजोरी, मधुपुर, देवघर व जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह का सफर करने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक यात्री बस किसी प्रकार सारठ पहुंची तो प्रशासन की पैनी नजर से बच नहीं पायी। पुलिस ने बस से सभी पैसेंजर को खाली कर बस वही रोक दी। यात्रीगण चोरी-छिपे टेम्पो पर सवार होकर भागते दिखे, लेकिन टेम्पो की संख्या भी यात्रियों की मांग के अनुपात में कम पड़ने के कारण अधिकतर यात्री पैदल अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें