मां बाप व दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : दीपक मिश्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

करौं प्रखंड के लगवां सारठ गांव में बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दीपक मिश्रा ने माता-पिता की सेवा और समाज सेवा के महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने राम-सीता की कथा का सुंदर वर्णन किया। भजन संध्या में मानसी तिवारी एवं निहाल मिश्रा ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विधायक और अन्य समाजसेवी शामिल हुए।

मां बाप व दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : दीपक मिश्रा

करौं,प्रतिनिधि। करौं प्रखंड से सटे लगवां सारठ गांव में आयोजित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रथम दिन रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बिहार के भागलपुर से आए प्रवचनकर्ता दीपक मिश्रा ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा के साथ, दीन दुखियों एवं समाज सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है l उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि हनुमानजी ने राम-सीता एवं उनके परिवार के लिए हर पल अपना सर्वस्व निच्छावर कर दिया था l उन्होंने माता सीता हरण का बखान बहुत ही सुंदर तरीके से किया।

साथ ही राम के 14 वर्ष वनवास जाने की कथा को भी उपस्थित श्रोताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने सीताराम का मधुर भजन गाकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया lवहीं भजन संध्या कार्यक्रम के तहत रात्रि बेला में मानसी तिवारी एवं निहाल मिश्रा द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम का आगाज राम आएंगे अंगना सजाएंगे से शुरु की l कार्यक्रम में सालतर, गौरीपुर, श्यामपुर, तारापुर, डिडाकोली, सीरियां, डुमरतर, करौं, गोविंदपुर सहित दर्जनों गांवों से लोगों ने यहां पहुंचकर दीपक मिश्रा के प्रवचन का श्रवण लिया l प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामीण से ज़ी जान से जुटे हुए हैं l वहीं मंच पर समाज सेवी अशोक राय को गेरुआ गमछा देकर स्वागत किया गया l प्रथम दिन के कार्यक्रम में विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह, पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक राय सहित अन्य ने बजरंगबली मंदिर पहुंचकर माथा टेका एवं जिलेवासियों के लिए मंगल कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।