हमसफर एक्सप्रेस से बैग चोरी, प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

जसीडीह, प्रतिनिधिचलती ट्रेन से बैग चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने जसीडीह रेल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। देवघर सदर थाना क्षेत्र के प

हमसफर एक्सप्रेस से बैग चोरी, प्राथमिकी

जसीडीह, प्रतिनिधि चलती ट्रेन से बैग चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने जसीडीह रेल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। देवघर सदर थाना क्षेत्र के परमेश्वर दयाल रोड, बरमसिया मुहल्ला निवासी किशन कुमार ने दिए आवेदन में बताया है कि अपने परिवार के साथ हमसफर एक्सप्रेस के आरक्षित बोगी में आनंद विहार स्टेशन से सवार होकर जसीडीह आ रहे थे। उसी दौरान मोकामा स्टेशन के समीप अज्ञात लोगों ने बैग चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोरी गए बैग में तीन हजार रुपए नकद, दवाइयां, कपड़े सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। मामले को लेकर जसीडीह रेल थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए मोकामा रेल थाना को भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।