अनिल कुमार झा स्मृति पुरस्कार से 57 विद्यार्थी पुरस्कृत

Nov 17, 2025 03:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय मोहनपुर के संयुक्त बैनर तले पुरस्कार वि

अनिल कुमार झा स्मृति पुरस्कार से 57 विद्यार्थी पुरस्कृत

विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय मोहनपुर के संयुक्त बैनर तले पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के 57 विद्यार्थियों को होटल न्यू ग्रैंड के सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में अनिल कुमार झा स्मृति पुरस्कार की मानद उपाधि से 57 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, स्व. अनिल कुमार झा के सुपुत्र पालन कुमार झा, अंजन कुमार झा, रंजन कुमार झा, पुत्री मीनू कुमारी, पुत्रवधु प्रतिभा कुमारी, मुख्य अतिथि विश्व भारती शांति निकेतन के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र राय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्वेता शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के मैनेजर अनित कुमार सिंह, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा द्वारा सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर आराध्या प्रिया, खुशी पाण्डेय, सत्या कुमारी, अंशिका केशरी, अनुष्का कश्यप, सोनम श्री, निशा केशरी, आस्था झा, श्रेया मुख़र्जी, विशाल कुमार, सूर्य नारायण वर्मा, शारदा गुप्ता, प्रहलाद झा, सृष्टि सुमन, शुभाशीष भारद्वाज, हर्ष कुमार, आकृति कुमारी, शिवानी कुमारी, रिशु कुमारी, स्वाति कुमारी, शुभम कुमार, सिंधु कुमारी, अनुप्रिया सिंह, श्रद्धा सुमन, क्षितिज भाष्कर, रक्षिता सिन्हा, अनन्या कुमारी, पूनम कुमारी, सोहानी कुमारी, सानवी कुमारी, महक बर्णवाल, प्रिंस कुमार, अंजलि कुमारी, सौम्य सौर्य, राधिका कुमारी, वैदिका राठौर, विजय कृष्ण भारद्वाज, सृष्टि रानी, लाडली कुमारी, आर्यन मालवीय, निधि कुमारी, मेघा सिंह परमार, अंशिका सिंह, भाव्या श्री, अभिनव कुमार चंद्रवंशी, प्रज्ञा रानी, अमित कुमार, देवांश कुमार, तनुश्री कुमारी, यशकीर्ति झा, आस्था झा, अनुषा कुमारी, यशराज झा, सृष्टि झा, आर्या पलक, वैदेही कुमारी एवं अदिति किरण को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुकीर्ति झा, सुयश झा, उज्ज्वल कुमार, प्रहलाद झा, कृष्ण कुमार, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार एवं मनीष कुमार की अहम भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।