करौं : ऑडिट टीम ने दोबारा 134 विद्यालयों का किया अंकेक्षण

करौं : ऑडिट टीम ने दोबारा 134 विद्यालयों का किया अंकेक्षण

संक्षेप:

झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार, करौं प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में 134 विद्यालयों का ऑडिट किया गया। ऑडिट में बैंक खाता, कैश बुक और वाउचर की जांच की गई। त्रुटियों वाले विद्यालयों को सुधार करने का निर्देश दिया गया। ऑडिट टीम में कई सदस्य मौजूद थे।

Nov 13, 2025 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

करौं, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अभियान रांची के निर्देशानुसार करौं प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को दोबारा 134 विद्यालयों का रांची से आए टीम द्वारा ऑडिट किया गया l ऑडिट के क्रम में बैंक खाता, कैश बुक, वाउचर आदि का बारी-बारी से जांच किया गया l ऑडिट टीम द्वारा जिन विद्यालयों का कैश बुक वाउचर आदि में त्रुटियां थी, उन्हें सुधार कर लाने का निर्देश दिया l ऑडिट कराने के लिए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी, नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांधडीह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय देवपुर, मध्य विद्यालय करौं कन्या, उत्क्रमित प्राथमिक आलमपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुचला पहाड़ी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कैंदबेरिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चकदहा आदि 134 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा ऑडिट टीम के पास अपना सारा कागजात प्रस्तुत करते हुए ऑडिट कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर अश्वनी कुमार, सजन सोरेन, पुष्पा देवी, जर्मन तुरी, राहुल कुमार दास, इरशाद आलम, पंकज स्वर्णकार, राजदीप झा, अजय कुमार आदि मौजूद थेl