झारखंड निर्माण का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को : रणधीर
चितरा के सहरजोरी में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मनाई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रणधीर सिंह ने कहा कि...

चितरा प्रतिनिधि चितरा के सहरजोरी अवस्थित आवासीय कार्यालय प्रांगण में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में समर्थकों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी जयंती मनाई गई। मौके पर पूर्व मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही विकसित भारत की बुनियाद रखी थी। अटल बिहारी ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। कहा कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने वाली भाजपा है। आज पूरे देश में अटल बिहारी की जयंती मनाई जा रही है। अटल बिहारी ने कहा था अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। वहीं झारखंड अलग राज्य निर्माण भी अटल बिहारी वाजपेई की ही देन है। कहा कि आज हमलोगों को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। अटल बिहारी ने समरसता का भाव लेकर देश को आगे बढ़ाने के लिए कई कठोर निर्णय भी लिए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरूआत अटल बिहारी ने की थी। कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में लोहा मनवाया था। कारकिल युद्ध में भी सेना का हौसला बढ़ाकर कारगिल पर विजय हासिल किया था। कहा कि उन्होंने किसानों के लिए भी किसान कार्ड की शुरुआत की थी, जो आज किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने पालोजोरी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक कर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। मौके नवल किशोर सिंह, संजय सिंह, गणेश मंडल, आशीष कुमार पांडेय, पप्पू तिवारी, मिहिर अड्डी, साधन मंडल, चुन्ना सिंह, सतीश महतो, उत्तम राय, गौरा दास, संतोष पांडेय, रामचंद्र यादव, प्रमोद सिंह, राजीव रंजन, मुन्ना राणा, मंटू यादव, त्रिवेणी मंडल, सुबल चंद्र सिंह, बद्री मंडल, कुंज बिहारी राय, जयनाथ मंडल, रंजीत राय, रामानंद राय, विपीन राय, सुशील साधु, धीरेन सोरेन, संतोष साह, गुलशन कुमार, आशीष रूज सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।