Deogarh News: पूर्व प्राचार्य से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधिआरमित्रा प्लस टू विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज के समीप निवासी सुशील कुमार यादव के साथ मारपीट कर अपह

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि आरमित्रा प्लस टू विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज के समीप निवासी सुशील कुमार यादव के साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास किया गया। घटना के बाद पूर्व प्राचार्य ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी। दिए गए आवेदन के अनुसार सुशील कुमार यादव की जमीन मोहनपुर थाना क्षेत्र में टाटा शोरूम के समीप है। उक्त जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी जमीन की स्थिति देखने के लिए वह हाल में वहां पहुंचे थे।
आरोप है कि जैसे ही वह जमीन के पास पहुंचे, उसी दौरान एक वाहन से कई लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-ग्लौज करने लगे। पूर्व प्राचार्य का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने जबरन उन्हें वाहन में बैठाने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाते हुए विरोध किया। घटना के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी और कुछ लोग मौके पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे पूर्व प्राचार्य को बदमाश अपने साथ ले जाने में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मोहनपुर थाना में आवेदन सौंपकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बताया जाता है कि विवादित जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। पुलिस आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।


