Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsArt Exhibition and Painting Competition in Deoghar A Platform for Local Artists
कला संगम प्रदर्शनी में उमड़ रही है कला प्रेमियों की भीड़

कला संगम प्रदर्शनी में उमड़ रही है कला प्रेमियों की भीड़

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधि।विनायक कला दीर्घा देवघर में चल रहे पांच दिवसीय कला संगम प्रदर्शनी के तहत 12 दिसंबर व 13 दिसंबर को जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के बीच पें

Dec 11, 2025 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। विनायक कला दीर्घा देवघर में चल रहे पांच दिवसीय कला संगम प्रदर्शनी के तहत 12 दिसंबर व 13 दिसंबर को जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जुनियर ग्रुप में 6 वर्ष से 12 वर्ष एवं सीनियर ग्रुप में 13 से 18 वर्ष तक उम्र निर्धारित की गई है। कला संगम प्रदर्शनी के समापन पर 14 दिसंबर को अपराह्न 4 से 6 बजे तक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए विनायक कला दीर्घा देवघर के संचालक मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरु ने कहा कि विनायक आर्ट गैलरी में पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह प्रदर्शनी नि:शुल्क है और 14 दिसंबर को प्रदर्शनी का समापन होगा। कला संगम प्रदर्शनी लगाने का उद्येश्य स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। ताकि वे अपनी कला का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी के माध्यम से कर सकें। इसमें 27 नवोदित कलाकारों के कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। नवोदित कलाकारों में मधुमिता दास गुप्ता, माधव शर्मा, सुंदरम डे, काजल कुमारी, दीपेंदु राय, प्राची मिश्रा, राजवीर साह, वैष्णवी राज, वेद सागर, शीतल नरौने, हेमंत झा, भावना, ऋचा, कौशल, शालिनी ठाकुर, माहि गुप्ता, साकेत नंदन, अंजली मिश्रा, मल्लिका कश्यप, ट्विंकल कुमारी, सोनू कुमार, राजनंदिनी, शालू झा, शरण्या, खुशबू सिंह, शांतनु कुमार गुप्ता एवं दीपशिखा सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कला संगम प्रदर्शनी में कलाकारों के पेंटिंग को देखने के लिए प्रतिदिन कला प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।