बैंक कर्मचारी को पिस्तौल दिखा 50 हज़ार रुपए की लूट

Jan 03, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर के उदयपुरा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूट की। तीन अज्ञात बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी सूर्य नारायण सिंह को पिस्तौल दिखाकर हजारों रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है।

बैंक कर्मचारी को पिस्तौल दिखा 50 हज़ार रुपए की लूट

मधुपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा गांव में हथियारबंद अपराधियों दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है तीन अज्ञात अपराधियों ने एक बैंक कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर हजारों रुपए लूट लिए और अपाची बाइक से फरार हो गए। लूट के शिकार सूर्य नारायण सिंह बंधन बैंक मधुपुर शाखा में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार वह भलुआपहड़ी के रास्ते उदयपुरा की ओर नकदी कलेक्शन करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उदयपुरा स्कूल के निकट उन्हें रोका और हथियार के बल पर धन लूटकर मौके से भाग गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की। अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।