Deogarh News: जारा बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 3 को
हिन्दुस्तान, देवघर
Deogarh News: जारा गांव में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 3 अगस्त को होगी। पूजा की तैयारी के तहत मंदिर का रंग रोहन का कार्य पूरा हो चुका है। हजारों भक्त पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं, जबकि प्रशासनिक विधि-व्यवस्था का ध्यान रखा गया है। मंदिर में ब्राह्मण भोजन और अन्य धार्मिक कार्य भी किए जाएंगे।

Deogarh News: सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जारा गांव स्थित बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 3 अगस्त को होगी। वार्षिक पूजा को लेकर मंदिर के रंग रोहन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि अन्य तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मंदिर के पुजारी पिंकु गोस्वामी, राजेंद्र गोस्वामी व ब्रम्हदेव गोस्वामी ने बताया कि वार्षिक पूजा को लेकर मंदिर में रविवार को ब्राह्मण भोजन के साथ अन्य धार्मिक कार्य किए जाते हैं। श्राद्धलुओं द्वारा वार्षिक पूजा को लेकर अक्षत के लिए धान भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि वार्षिक पूजा के दिन बाबा कि पूजा अर्चना करने हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं।
उधर मंदिर परिसर में विधि- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।


