कई गांवों में धूमधाम से हुई गंवाली पूजा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारठ के गोपीबांध, नोनियांटांड़, बेलबरना और सधरिया गांवों में मंगलवार को वार्षिक गंवाली पूजा धूमधाम से मनाई गई। चैत्र महीने में मां काली और दुर्गा मंदिरों में परंपरागत पूजा-अर्चना की गई। महिलाएं चंडी पाठ और पारंपरिक गीत गाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद बलि और कुमारी पूजन भी किया गया।

कई गांवों में धूमधाम से हुई गंवाली पूजा

सारठ। प्रखंड के गोपीबांध, नोनियांटांड़, बेलबरना, सधरिया आदि गांवों में मंगलवार को वार्षिक गंवाली पूजा धूमधाम से हुई। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र महीने में गांव की मां काली व दुर्गा मंदिरों में परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है। उसी क्रम में मंगलवार को कई गांवों में मां काली की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के पूर्व चंडी पाठ व महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत गाकर मां काली से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पूजा के उपरांत बलि व कुमारी पूजन भी कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।