Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsAnger Erupts in Margomunda After Fatal Accident Involving Police Vehicle
मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

संक्षेप:

मारगोमुंडा में शुक्रवार शाम एक अज्ञात बोलेरो की टक्कर से 25 वर्षीय रोहित तुरी की मौत हो गई। शनिवार को शव थाने पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस पर आरोप है कि रोहित की मौत...

Sep 14, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मारगोमुंडा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लहरजोरी स्कूल के पास शुक्रवार शाम अज्ञात बोलेरो की टक्कर से हुई बाइक सवार लहरजोरी-पहरीडीह तुरी टोला निवासी 25 वर्षीय रोहित तुरी का शव शनिवार दोपहर 3:15 बजे थाना पहुंचते ही परिजनों सहित सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर दिया। मृतक के भाई सानू तुरी का आरोप है कि पुलिस के बोलेरो वाहन के धक्के से ही उसके भाई की मौत हो गई है। इधर मधुपुर, बुढ़ई, पथरौल, करौं थाना की पुलिस सदलबल मारगोमुंडा थाना पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ शशि संदीप सोरेन सदलबल थाना पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां मामले को सुलह करने के लिए मृतक के पक्ष से पूर्व जिला परिषद सदस्य इमरान अंसारी, अबू अख्तर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि आजाद अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनाउल अंसारी आदि के साथ मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने घंटों बातचीत की, लेकिन सुलह में हुए फैसले की बात को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नहीं माना। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए मारगोमुंडा लहरजोरी मुख्य पथ को थाना के समीप सड़क करीब 1 घंटे तक जाम कर दिया। उसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से थाना पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए थाना के समक्ष घेराव, सड़क जाम व बवाल कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया।