
एम्बुलेंस चालक पर वसूली का आरोप, हंगामा
- बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने शांत कराया मामला एम्बुलेंस चालक पर वसूली का आरोप, हंगामा एम्बुलेंस चालक पर वसूली का आरोप, हंगामा
देवघर,प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में शनिवार शाम को एक एम्बुलेंस चालक पर मरीज से पैसा लेकर घर पहुंचाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामला बढ़ता देख सूचना बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के संबंध में प्राइवेट एम्बुलेंस चालक सुशांत सिंह ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा राज्य सरकार द्वारा गरीब और असहाय मरीजों के लिए निःशुल्क सुविधा के रूप में उपलब्ध करायी गयी है। बावजूद कुछ 108 एम्बुलेंस चालक मरीजों से अवैध रूप से किराया वसूलते हैं और गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के नाम पर मनमानी रकम मांगते हैं।
सुशांत के अनुसार, शनिवार को भी एक चालक सरैयाहाट ले जाने के लिए मरीज से 800 रुपए में सौदा तय कर चुका था, जिसका प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों ने विरोध किया। सुशांत सिंह ने कहा कि सरकारी सुविधा का गलत फायदा उठाकर रोगियों से राशि लेना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गरीब मरीजों के साथ अन्याय भी है। आरोप है कि कई बार 108 एम्बुलेंस चालक इस तरह की वसूली करते हैं। इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर चेतावनी दी है कि अस्पताल परिसर में किसी भी तरह का हंगामा या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच की जाएगी और यदि किसी चालक द्वारा अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




