डॉ. अंबेडकर ने अपनी कठिनाईयों को कमजोरी नहीं बनने दिया : रवि
देवघर,प्रतिनिधि।विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले दो दिवसीय अंबेडकर जयंती समारोह क

देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले दो दिवसीय अंबेडकर जयंती समारोह के तहत निबंध लेखन एवं रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन होटल न्यू ग्रैंड के सभागार में किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को मुख्य अतिथि देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, समाजसेवी माधुरी कुमारी सिंह, सुमित्रा देवी व सोनी केशरी द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राप्तांक के आधार पर निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरणविद रजत मुखर्जी, पूजा पुष्पांजलि, वैष्णवी कुमारी सिन्हा, नव्या कुमारी एवं दिव्या कुमारी को पुरस्कृत किया गया।
जबकि रंगभरो प्रतियोगिता में अनन्या कुमारी सिंह, अंजल चौधरी, वैष्णवी कुमारी सिन्हा, आर्यन केशरी, पूनम कुमारी, सत्यम केशरी, आराध्या कुमारी सिंह, नव्या व क्षमा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि रवि केशरी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि हमारे पास दृढ़ इच्छाशक्ति और शिक्षा का बल हो, तो हम हर बाधा को पार कर सकते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समान, न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कहा कि डॉ.अंबेडकर ने अपनी कठिनाइयों को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। उनका सबसे बड़ा योगदान भारतीय संविधान का निर्माण है। वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने ऐसा संविधान बनाया जो सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


