Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsAjay-Pataro River Confluence Hosts Traditional DooMuhan Fair on Makar Sankranti
अजय व पतरो नदी के संगम तट पर दोमुहान मेला

अजय व पतरो नदी के संगम तट पर दोमुहान मेला

संक्षेप:

सारठ प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित एक दिवसीय दोमुहान मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मेले में ग्रामीणों ने खरीदारी की और शिव, पार्वती, भैरव व बजरंगबली के मंदिरों में पूजा की। मेले में मिठाई, खिलौने, फर्नीचर आदि की बिक्री की गई। स्थानीय नेता भी मेले में उपस्थित रहे।

Jan 15, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on
सारठ प्रतिनिधि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सारठ प्रखंड क्षेत्र के अजय व पतरो नदी के संगम तट पर शताब्दियों से लगने वाला एक दिवसीय दोमुहान मेला गुरुवार को हर्षोल्लास व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। बताते चलें कि संतालपरगना प्रमंडल का प्राचीन व प्रसिद्ध दोमुहान मेला प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जाता है। मेले में रोजमर्रा से जुड़ी सभी प्रकार के सामनों के साथ मिठाई, खिलौना, लोहा, लकड़ी के फर्नीचरों, पट्टा आदि की जमकर बिक्री होती है। मेले में विभिन्न प्रकार की बड़ी-बड़ी दुकानों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा खरीद-बिक्री करते देखा गया। वहीं संगम तट स्थित भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान भैरव व भगवान बजरंगबली मंदिरों में अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं द्वारा संगम तट पर स्नान-ध्यान कर पूजा-अर्चना कर तिल के लड्डू का भोग लगाया गया। वार्षिक मेले में ग्रामीण परिवेश की स्पष्ट झलक दिखाई पड़ती है। विभिन्न गांवों से ग्रामीण वर-वधु के संबध के लिए भी मेले में आते हैं। पौष मास की समाप्ति के बाद शुभ माघ मास की प्रारंभिक तिथि को शुभकामनाएं भी देते हैं। ग्रामीण संगम तट स्थित भगवान शिव व माता पार्वती मंदिर में प्रार्थना कर नए कार्यों का श्रीगणेश करते हैं। वही क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ घूमते दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें