लोक अभियोजक पद पर प्रोन्नत हुए अजय कुमार साह
देवघर प्रतिनिधिदेवघर के प्रभारी लोक अभियोजक अजय कुमार साह को लोक अभियोजक के रूप में प्रोन्नति व गिरिडीह स्थानांतरण पर देवघर अभियोजन कार्यालय में देव

देवघर प्रतिनिधि देवघर के प्रभारी लोक अभियोजक अजय कुमार साह को लोक अभियोजक के रूप में प्रोन्नति व गिरिडीह स्थानांतरण पर देवघर अभियोजन कार्यालय में देवघर जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों, विभिन्न लोक अभियोजकों, वरीय अधिवक्ताओं सहित सरकारी अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की। उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें चादर ओढ़ाकर व बुके व उपहार से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अब देवघर के लोक अभियोजक विजय कुमार साह होंगे, जो तेनुघाट से स्थानांतरित होकर लोक अभियोजक के पद पर प्रोन्नति प्राप्त कर देवघर पदस्थापित हो रहे हैं। विदाई समारोह का संचालन सहायक लोक अभियोजक राज किशोर ने किया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ देवघर के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, महासचिव कृष्णधन खवाड़े, वरीय अधिवक्ता इशहाक अंसारी, सेवानिवृत्त प्रभारी लोक अभियोजक अरुण कुमार, अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार सिंह, सहायक लोक अभियोजक राज किशोर, सहायक लोक अभियोजक अभिषेक भारद्वाज, सहायक लोक अभियोजक राजेश कुमार सहित एजीपी अशोक राय, वरीय अधिवक्ता अमर कुमार सिंह, जीपी धनंजय मंडल, मुकेश कुमार पाठक, दिलीप कुमार सिंह, राज कुमार शर्मा, संजीव कुमार दुबे, एससी/ एससी एक्ट के तहत विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार, अतिकुर रहमान, मो. मोबीन, अशोक कुमार शर्मा, अभियोजन कार्यालय के कर्मी दिनकर, आरक्षी संतोष कुमार, गौरव कुमार, प्रणय सिन्हा, मुरारी, तुलसी सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


