होली मिलन समारोह में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर जोर
देवघर में अग्रवाल समाज ने सोमवार को बिलासी टाउन में सुनील मोदी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और फगुआ गीतों के साथ समारोह का आनंद लिया।

देवघर, प्रतिनिधि। अग्रवाल समाज द्वारा सोमवार को बिलासी टाउन में सुनील मोदी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन कर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के बतौर पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव मौजूद थे। मौके पर अग्रवाल समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने फगुआ गीत और कविताओं के साथ जोगीरा की प्रस्तुति दी। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक कपिलदेव अग्रवाल ने स्वरचित कविता अमबा के बौर फुलाइल बा/ सरसों के फूल गदराईल बा/ फगुआ के फाग बयार में/ गौरैया-चिरई मुसकाइल बा/ होली-होली, इहे तो होली बा... का पाठ किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने इस कविता की काफी प्रशंसा की। बाद में सामूहिक रूप से गाए गए फगुआ गीतों ने समां बांध दिया। समारोह के अंत में घरों में बनाए गए पकवानों का लोगों ने सेवन किया और सबों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। मौके पर लक्ष्मी मोदी, अखिलेश्वर मोदी, कपिलदेव अग्रवाल, श्रीचंद्र मोदी, सत्यनारायण मोदी, नीलमणि अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, महाराज अग्रवाल, नीलाभ अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



