ABVP Protests for Chancellor Portal Access at AS College Deoghar चांसलर पोर्टल खोलने की मांग को लेकर अभाविप ने एएस कॉलेज में की तालाबंदी, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsABVP Protests for Chancellor Portal Access at AS College Deoghar

चांसलर पोर्टल खोलने की मांग को लेकर अभाविप ने एएस कॉलेज में की तालाबंदी

देवघर के एएस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने चांसलर पोर्टल खोलने की मांग को लेकर तालाबंदी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके भविष्य पर संकट आया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 11 Sep 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
चांसलर पोर्टल खोलने की मांग को लेकर अभाविप ने एएस कॉलेज में की तालाबंदी

देवघर,प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) एएस कॉलेज इकाई द्वारा गुरुवार को चांसलर पोर्टल खोलने की मांग को लेकर एएस कॉलेज देवघर में तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही अभाविप के कार्यकर्ता एएस कॉलेज गेट पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से आग्रह करने के बावजूद भी चांसलर पोर्टल नहीं खोला गया। जिसके कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से छात्रों का नुकसान हो रहा है और समय पर नामांकन व परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

सभी ने एक सुर में यह मांग किया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर अभाविप के जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि चांसलर पोर्टल बंद रहने से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है। परिषद लगातार इस विषय पर आवाज उठा रही है, लेकिन प्रशासन मौन है। अगर पोर्टल शीघ्र नहीं खोला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खुशी देव ने कहा कि अभाविप हमेशा छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रही है। पोर्टल नहीं खुलने से छात्रों को नामांकन, पंजीयन और परीक्षा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन है और परिषद इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण आज छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परिषद व्यापक आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभाविप कार्यकर्ताओं में विजय, विकास, कुंदन, सोनू, निवास, अमर, आशीष, अंकिता, रिया, विकास, ज्योति, सुलोचना सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।