Deogarh News: पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Deogarh News: देवघर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। जिला प्रमुख ने वृक्षों की महत्ता पर बल दिया और सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को अभाविप देवघर नगर इकाई द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधों के महत्व
मौके पर अभाविप के जिला प्रमुख डॉ. राजेश राज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। यही प्रकृति और समाज के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है। वहीं जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस केवल संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराने का अवसर है। पौधरोपण के माध्यम से हम स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत के निर्माण का संदेश दे रहे हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
इस अवसर पर कार्यक्रम में एएस कॉलेज देवघर के अभाविप अध्यक्ष दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. अशोक कुमार तथा नगर इकाई के काफी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया।


