
श्रीश्री ठाकुर और श्रीश्री बड़ मां की मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा
- श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के 80वें आगमन दिवस पर भव्य व आकर्षक शोभायात्रा - श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के 80वें आगमन दिवस पर भव्य व आकर्षक शोभायात
देवघर। बाबानगरी के सत्संग आश्रम देवघर में 2 सितंबर मंगलवार को श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के 80वें देवघर शुभागमन दिवस समारोह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल में वैदिक भजन (वेदमांगलीकी) और शहनाई वादन से शुरु हुई। उसके बाद उषा-कीर्तन और ठाकुर बंगले में सामूहिक प्रार्थना की गई। उसके बाद श्रीश्री ठाकुर के दिव्य संदेशों का वाचन किया गया। वहीं पूर्वाह्न 7 बजे से आकर्षक व मनमोहक रथ पर श्रीश्री ठाकुर और श्रीश्री बड़ी मां की पवित्र मूर्तियों के साथ भव्य व आकर्षक शोभा यात्रा एवं जुलूस निकाला गया। जिसमें श्रीश्री ठाकुर के अनुयायी झुमते नाचते हुए वंदे पुरुषोत्तम का उदघोष कर रहे थे।

यह शोभा यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए वापस सत्संग आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। उसके बाद आचार्य-मंडप (बोड़ दा बाड़ी) में श्रीश्री आचार्यदेव का दर्शन और प्रणाम अनुयाईयों द्वारा किया गया। उसके बाद पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आनंदबाजार में हजारों की संख्या में श्रीश्री ठाकुर के अनुयाईयों प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद शाम 5:46 बजे ठाकुर बंगले में सामूहिक प्रार्थना हुई, और फिर सामूहिक नाम जप और श्रीश्री ठाकुर के दिव्य संदेशों का वाचन किया गया। उसके बाद बड़ा नाट्यमंडप ठाकुर बंगला में नाम-संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। शाम में आचार्य-मंडप (बोड़ दा बाड़ी) में श्रीश्री आचार्यदेव के दर्शन एवं प्रणाम अनुयायी द्वारा किया गया। इसके साथ ही रात 8 बजे से मनोमोहिनी धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। रात 8 से 11 बजे तक आनंदबाजार में अनुयाईयों ने प्रसाद ग्रहण किया। देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से समारोह में शामिल होने पहुंचे अनुयायी :- श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 80वां शुभागमन दिवस समारोह में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रीश्री ठाकुर के अनुयायी बाबा नगरी स्थित सत्संग आश्रम पहुंचे। शुभागमन दिवस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों में बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, नागालैंड, मणिपुर, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, मद्रास, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आसाम, त्रिपुरा व अन्य राज्यों सहित नेपाल, बंगला देश एवं अन्य देशों के अनुयायी भी समारोह में शामिल होने बाबा नगरी पहुंचे। अनुयायियों को ठहरने के लिए बनाया गया 35 पंडाल :- प्रत्येक वर्ष श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के शुभागमन दिवस समारोह में शामिल होने हजारों की संख्या में अनुयायी बाबा नगरी पहुंचते हैं। वहीं इस वर्ष की करीब एक लाख अनुयायी समारोह में शामिल होने बाबा नगरी स्थित सत्संग आश्रम पहुंचे। यहां आने वाले अनुयाईयों को विश्राम करने के लिए सत्संग आश्रम द्वारा बड़े-बड़े 35 पंडाल बनाए गए थे। जहां अनुयाईयों ने विश्राम किया। सत्संग आश्रम में अनुयाईयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 3 हजार वोलंटियरों को सत्संग आश्रम के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था,जहां से सभी वोलंटियर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए थे। शोभा यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए अनुयाईयों ने निकाली झांकी :- शुभागमन दिवस समारोह के अवसर पर निकाले गए शोभा यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए श्रीश्री ठाकुर के अनुयाईयों ने झांकी निकाली। इस दौरान झारखंड, बंगाल, त्रिपुरा, आसाम और मणिपुर के अनुयाईयों ने भव्य व आकर्षक झांकी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंटरनेशनल कलाकारों ने दी प्रस्तुति :- श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 80वां शुभागमन दिवस समारोह में दो दिनों तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उड़ीसा के इंटरनेशनल डांसर साश्वत जोशी ने अपनी प्रस्तुति दी व त्रिपुरा के घुंघरु की टीम ने कत्थक ग्रुप डांस किया गया। वहीं श्रीश्री ठाकुर के गीत बनाने वाले व देश विदेश में बैंड के साथ प्रचार-प्रसार करने वाले व्हाईट बैंड नंबर-2 की प्रस्तुति को देखकर सभी अनुयायी भावविभोर हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


