ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघर70 कवियों के काव्य संग्रह अभिषेक का विमोचन

70 कवियों के काव्य संग्रह अभिषेक का विमोचन

साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रांची के बूटी मोड़ स्थित लोयला कांवेंट स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संस्था के राष्ट्रीय...

साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रांची के बूटी मोड़ स्थित लोयला कांवेंट स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संस्था के राष्ट्रीय...
1/ 2साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रांची के बूटी मोड़ स्थित लोयला कांवेंट स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संस्था के राष्ट्रीय...
साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रांची के बूटी मोड़ स्थित लोयला कांवेंट स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संस्था के राष्ट्रीय...
2/ 2साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रांची के बूटी मोड़ स्थित लोयला कांवेंट स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संस्था के राष्ट्रीय...
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 12 Dec 2017 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रांची के बूटी मोड़ स्थित लोयला कांवेंट स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, गोड्डा सांसद व झारखंड इकाई के संरक्षक निशिकांत दूबे, गिरिडीह सांसद रविंद्र कुमार पांडेय और झारखंड इकाई के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने किया।

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें राज्य सहित देशभर के 100 कवियों व संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मौके पर 70 कवियों के काव्य संग्रह काव्य अभिषेक का विमोचन अतिथियों की ओर से किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उरांव ने कहा कि झारखंड हिंदी की पताका को देशभर में उन्नत रखने में सक्षम है। उन्होंने राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यों की सराहना की। संस्था के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश देवघरिया ने काव्य संपादकीय उद्बोधन किया। स्मारिका पर विमर्श में वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम त्रिपाठी चेतन, जंग बहादुर पांडेय आदि साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।

मौके पर वयोवृद्ध शायर ज्योति प्रसाद मिश्र उर्फ हैरत फर्रुखावादी को देवघर अधिवेशन में दिये गये धरोहर सम्मान प्रदान किया गया। झारखंड के सभी जिला इकाईयों के अध्यक्ष व महासचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। देशभर से जुटे वे 12 कवि रहे जिन्होंने अपनी काव्य रचना से सभी का मन मोह लिया। काव्य पाठ का मंच संचालन डॉ शिशिर सोमवंशी ने किया। दिनेश देवघरिया, पंकज झा, हैरत फर्रुखाबादी, सरोजकांत झा, राकेश नाजुक, राजेश पाठक, नितेश सागर, पुष्कर कुमार पुष्प, पीयूष राज, संगीता नाथ, रूपाश्री शर्मा, सीमा चंद्रिका तिवारी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें