
मोहनपुर के भंडारो में फांसी लगा वृद्ध महिला ने दी जान
देवघर के भंडारो गांव में 60 वर्षीया बड़की सोरेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस ने जांच की और परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया। पति ने बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंडारो गांव में एक स्कूल के पास बांस की झाड़ी में 60 वर्षी महिला बड़की सोरेन, पति- जमीलाल हांसदा ने फांसी लगा कर जान दे दी। ग्रामीणें के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने शव फांदें से उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। उसी बीच थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव का पंचनामा की कार्रवाई प्रारंभ की। पंचनामा के दौरान मृतका के परिजन व गांव के कई ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मामले में किसी भी व्यक्ति पर संदेह या आरोप नहीं है।
उसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को आवेदन सौंपा, जिसमें कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। मृतका के पति जमीलाल हांसदा ने भी थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और इसी कारण घटना हुई। स्पष्ट किया कि परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की मांग है। सभी पहलुओं और ग्रामीणों की सामूहिक सहमति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि सूचना थाने के अभिलेख में दर्ज कर ली गई है। भविष्य में यदि कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




