
घर घुसकर महिला से मारपीट, जान मारने की धमकी
देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय बेबी देवी ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसका...
देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया चौकी गांव निवासी 40 वर्षीया बेबी देवी ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह निवासी प्रकाश दास, चंदन कुमार दास, विक्की कुमार दास व प्रमोद कुमार दास एकमत होकर पीड़िता के घर पहुंचे। महिला का आरोप है कि सभी आरोपी अचानक उसके घर घुस आए और गाली-ग्लौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, हमलावरों ने न केवल शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई, बल्कि जान मारने की धमकी भी दी।

घटना से भयभीत होकर पीड़िता ने परिजनों के साथ कुंडा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




