ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरअहीर रेजीमेंट व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

अहीर रेजीमेंट व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

देवघर। प्रतिनिधि अहीर रेजिमेंट व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग अहीर रेजिमेंट व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की...

अहीर रेजीमेंट व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 25 Jan 2021 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

अहीर रेजीमेंट व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

देवघर। प्रतिनिधि

झारखंड प्रदेश प्रांतीय यादव महासभा द्वारा गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत शाश्वत होटल में प्रदेश कार्यकारिणी का बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में यादव महासभा के प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाने का उत्तरदायित्व दिया गया। साथ ही समाज में जो भी कुरितियां हैं उसे दूर करने का प्रयास करते हुए आपसी विवाद को अपने में ही निपटाने का प्रयास करने की बात कही गई। इस दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पितांबर दास, कार्यकारी अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, महासचिव अनुराग मंडल, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक नीरा यादव महिला प्रदेश अध्यक्ष मीरा राय, देवघर जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह यादव, प्रधान महासचिव नगेंद्र प्रसाद यादव, युवा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य भूदेव जाधव एवं सरोज यादव ने भाग लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन गिरिडीह जिला युवा यादव महासभा द्वारा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मेहरा व राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल दास को सम्मानित करते हुए अहीर रेजिमेंट की मांग एवं ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सभा की गई। जिसमें काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड प्रदेश युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव गिरिडीह जिला यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राज किशोर जाधव व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सभी लोग एक दूसरे का मदद करने के लिए आगे आएं। बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें,तभी समाज आगे बढ़ सकता है। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव, महासचिव सुनीता जाधव, बास्की प्रसाद यादव, अजय यादव सहित काफी संख्या में सभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें