ससुराल में विवाहिता की हत्या
रोशन गांव में दहेज के लिए 25 वर्षीय महिला शोभा देवी की हत्या कर दी गई। पति विकास यादव और परिवार के अन्य सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर हत्या की। शोभा की शादी 2018 में हुई थी और उसके दो पुत्र और...

सारवां। रोशन गांव में शुक्रवार को दहेज की खातिर ससुरालवालों द्वारा 25 वर्षीया महिला शोभा देवी, पति- विकास यादव की हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह सदलबल रौशन गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में सोनारायठाढ़ी थाना के खिजुरिया गांव निवासी मृतका के पिता ठाकुर महतो द्वारा थाना में आवेदन देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। उसमें मृतका के पति- विकास यादव सहित सास, ससुर, भैंसुर सहित परिवार के सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पूरा परिवार दहेज लोभी है। आरोप लगाया गया है कि दहेज की खातिर पुत्री शोभा की हत्या आरोपियों द्वारा मिलकर कर दी गई है। बताया गया है कि बेटी की शादी वर्ष- 2018 में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उधर घटना की सूचना महिला के मायके खिजुरिया गांव में मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है। बताया गया कि मृतका को दो पुत्र व एक पुत्री है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।