सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, एम्स में भर्ती

Apr 08, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवीपुर, प्रतिनिधिदेवीपुर थाना अंतर्गत मनियारपुर चौक पर सड़क दुर्घटना में सिमराखास निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गया।

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, एम्स में भर्ती

देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना अंतर्गत मनियारपुर चौक पर सड़क दुर्घटना में सिमराखास निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गया। सुरेंद्र पल्सर बाइक से देवीपुर से गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी तेज गति में था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दुर्गा मंदिर के सामने रोड किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। उससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची व सदर अस्पताल भेजा। स्थिति काफी नाजुक होने के कारण उसे देवघर एम्स रेफर किया गया। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।