22-Year-Old Woman Files Complaint After Private Photos Shared on Social Media महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट, शिकायत , Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh News22-Year-Old Woman Files Complaint After Private Photos Shared on Social Media

महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट, शिकायत

देवघर की एक 22 वर्षीया महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साझा की गई हैं। महिला ने बताया कि उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 26 Dec 2024 12:46 AM
share Share
Follow Us on
महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट, शिकायत

देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीया महिला ने अपनी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। महिला के अनुसार, उसकी निजी तस्वीरें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गयी है। जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को पीड़िता महिला अपने परिजनों के साथ साइबर थाना पहुंची और मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी। महिला ने बताया कि सोशल मीडिया पर अज्ञात ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।