भारत की जनगणना 2027 : डीसी ने की मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला अंतर्गत चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्ष

भारत की जनगणना 2027 : डीसी ने की मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की समीक्षा

देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला अंतर्गत चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। जिसमें जिले के अधिकारियों, चार्ज पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान डीसी ने आगामी जनगणना के प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। मौके पर डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि देश के इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस बार भारत की जनगणना आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ डिजिटल माध्यम से की जा रही है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि फील्ड से प्राप्त होने वाले आंकड़ों का संकलन पूरी सतर्कता, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाए। ताकि किसी भी नागरिक या मकान की जानकारी छूटने न पाए। इस दौरान डीसी ने वरीय अधिकारियों को चल रहे कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही आम नागरिकों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने की बात कही। ताकि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।