Deogarh News: घरेलू विवाद से परेशान युवती ने किया विषपान
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधिसारवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीया युवती ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद तबीयत बिग

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि सारवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीया युवती ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने युवती की प्राथमिक जांच कर तत्काल उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर निगरानी के लिए वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर के अनुसार युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण युवती मानसिक रूप से परेशान थी। उसी बीच उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


