ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरमुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे 180 पारा शिक्षकों को लिया गया हिरासत में

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे 180 पारा शिक्षकों को लिया गया हिरासत में

पारा शिक्षकों क विरुद्ध झारखंड सरकार की दमनात्मक नीति के चलते पारा शिक्षकों का गुस्सा कम होने के बजाए दिन ब दिन परवान पर चढ़ता जा रहा है। उसका एक नमूना शुक्रवार को सारठ बाजार में देखने को मिला। सैकड़ों...

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे 180 पारा शिक्षकों को लिया गया हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSat, 22 Dec 2018 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

पारा शिक्षकों क विरुद्ध झारखंड सरकार की दमनात्मक नीति के चलते पारा शिक्षकों का गुस्सा कम होने के बजाए दिन ब दिन परवान पर चढ़ता जा रहा है। उसका एक नमूना शुक्रवार को सारठ बाजार में देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पारा शिक्षकों का काफिला बाईक में सवार हो मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल सारवां की ओर कूच कर ही रहा था कि थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को मिली गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु एस आई मनोज कुजूर ने शस्त्र बलों के साथ रोक लिया। काफिला पुलिस द्वारा रोके जाने पर पारा शिक्षकों ने विरोध किया। मुख्यमंत्री हाय हाय, मुख्यमंत्री शर्म करो का नारा लगाते हुए सबने काला झंडा भी लहराया। लेकिन पुलिस ने पारा शिक्षकों के उग्र काफिले को सारठ चौक से आगे बढ़ने देने से रोक लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एकीकृत पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, सचिव परशुराम सिंह सहित शामिल समस्त पारा शिक्षकों को एक साथ हिरासत में ले थाना ले जाया गया। थाना ले जाने के क्रम में आंदोलनकारी पारा शिक्षकों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। हमारी मांगी पूरी करो। वेतनमान देना होगा। सेवा स्थायी करनी होगी आदि नारे लगाते गए। थाना में सभी पारा शिक्षकों को लगभग तीन घंटे तक हिरासत में रखा गया। सारवां में आयोजित कार्यक्रम संपन्न होने के बाद हिरासत में लिए गए पारा शिक्षकों को रिहा कर दिया गया। मुख्य रुप से अध्यक्ष, सचिव के अलावे रोहित कुमार सिंह अशोक कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार राय, शमद अंसारी, ब्रजेश कुमार, श्रीकांत सिंह, अनिल कुमार, संतोष कुमार देव, उदय कुमार, आशा सिंह, मनोरथ भोक्ता, अरुण कुमार, संजय कुमार गुप्ता, रमेश तुरी, धीरेंद्र कुमार महतो, तरन्नुम आरा, आफताब आलम, प्रमोद झा, सुनील यादव, प्रदीप कुमार राय सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें