देवघर में फिर 13 संदिग्ध मरीज मिले
देवघर। देवघर में डेंगू चिकनगुनिया संदिग्घ मरीजों की संख्या दिन प्रतिनिधि बढ़ती ही जा रही है। रविवार को फिर 13 संदिग्ध मरीज मिले...

देवघर। देवघर में डेंगू चिकनगुनिया संदिग्घ मरीजों की संख्या दिन प्रतिनिधि बढ़ती ही जा रही है। रविवार को फिर 13 संदिग्ध मरीज मिले हैं। अब देवघर में संदिग्धों की संख्या 928 हो गया है। जिसमें देवघर जिला क्षेत्र के अलावे बिहार के कुछ जिले का जो देवघर में आकर इलाज व जांच कराये है। उसका आंकडा शामिल है। •देवघर जिला के 783 व •अन्य जिला एवं राज्य के 145 मरीज है। एलाइजा जांच रिपोर्ट में डेंगू व चिकनगुनिया धनात्मक की पुष्ट मरीजों की संख्या 153 है। रविवार को संभावित डेंगू/चिकनगुनिया मरीजों की संख्या 13 है। जिसमें से 10 व अन्य राज्य व जिले के 3 है। वहीं 6 लोगों का सेंपल कलेक्शन किया गया। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। रविवार को सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या 06 है। उक्त मामले की जानकारी भीबीडी पदाधिकारी सलाहकार डॉ.गणेश कुमार ने दी ।
