झारखंड में अपराधियों का पुलिस पर हमला, 20 हमलावर अपने साथी को छुड़ा ले गए
झारखंड के गिरिडीह में पुलिस पर हमलाकर अपराधियों को छुड़ाकर ले गए। हमलावरों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमलाकर अपराधियों को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

झारखंड के गिरिडीह में पुलिस पर हमलाकर साथियों को छुड़ाने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस पर चिकसोरिया गांव में बुधवार की देर रात 20 की संख्या में साइबर अपराधियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया और अपने साथी को छुड़ा ले गए। पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ धक्का-मुक्की की और पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति संभाली।
बताया जाता है कि साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साइबर अपराधी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चामलिट्टी गांव निवासी चुड़ामन मंडल अपने ससुराल चिकसोरिया में है। इसी सूचना पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत की अगुवाई में साइबर थाना पुलिस की एक टीम रात लगभग 12:30 बजे चुड़ामन मंडल के ससुराल चिकसोरिया स्थित घर पहुंची और छापामारी की। पुलिस को देख चुड़ामन मंडल घर के पीछे के रास्ते से भागने का प्रयास किया, पर पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया, तो चुड़ामन ने अपना मोबाइल पत्नी को दे दिया, जिसे उसने पीछे खेत की तरफ फेंक दिया। जब चुड़ामन मंडल को पुलिस गाड़ी में बैठाने लगी तो उसके दो साले के अलावा सास, ससुर और उसकी पत्नी पुलिस के साथ खींचातानी, धक्का-मुक्की करने लगे। इस बीच चुड़ामन मंडल के ससुराल वालों द्वारा हो-हल्ला करने पर लगभग 20-25 महिला और पुरुष हाथ में लाठी, डंडा, ईंट एवं पत्थर से लैस होकर आये और पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद अहिल्यापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ चिकसोरिया गांव पहुंचे और टीम को सुरक्षित निकाला।
हमले को लेकर 18 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
साइबर थाना पुलिस पर किये गये हमले को लेकर अहिल्यापुर थाने में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में चिकसोरिया गांव के 18 महिला-पुरुष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नामजद अभियुक्तों पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, हाथापाई तथा छीनाझपटी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस के कब्जे से साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


