जज ने 4 ठहराया हत्या का दोषी, पाकुड़ में कोर्ट से फरार हो गए 2 आरोपी; ढूंढ रही पुलिस

Jan 08, 2026 07:32 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

झारखंड के पाकुड़ में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोर्ट ने चार आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराया तो 2 मौके से फरार हो गए।

जज ने 4 ठहराया हत्या का दोषी, पाकुड़ में कोर्ट से फरार हो गए 2 आरोपी; ढूंढ रही पुलिस

झारखंड के पाकुड़ में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जिला न्यायालय परिसर से बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए चार अपराधियों में से दो अपराधी फरार हो गए। मामला अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा में जमीन विवाद में वर्ष 2019 में हुई भोलानाथ महली की हत्या से जुड़ा है। इस केस की सुनवाई एडीजे प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद के न्यायालय में चल रही थी। बुधवार को अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों शिवधन मोहली, कादू मोहली उर्फ वकील मोहली, सुनीलाल मोहली और नरेन मोहली हत्या का दोषी करार दिया।

दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही थी। चारों को कोर्ट हाजत के एएसआई हिरेंद्र नाथ मंडल के सुरक्षा में दे दिया गया। इसी बीच नरेन महली और शिवधन महली शौच के बहाने भाग निकले। अपराधियों के भागने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम दोनों अपराधियों की तलाश में निकली पर दोनों हाथ नहीं लगे। समाचार भेजे जाने तक पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि फरार दोषियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हाजत प्रभारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है, रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फरार शिवधन, नरेन पर अलग से दर्ज होगा मुकदमा

कोर्ट परिसर से फरार हुए अपराधी शिवधन महली व नरेन महली के विरुद्ध अलग से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि हाजत प्रभारी या कर्मी की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद दोनों के विरूद्ध केस दर्ज किया जाएगा। बताया कि फिलहाल पुलिस की टीम दोनों की तलाश कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
;;;