झारखंड में छात्रों की मदद कर रही कांग्रेस? जयराम महतो ने बता दिया सच
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस राशन पहुंचा रही है। जयराम महतो ने बताया कि कांग्रेस का साथ ही बीजेपी के कई नेता हैं, जो छात्रों की लगातार मदद कर रहे हैं।

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को देशभर से समर्थन मिल रहा है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियां और छात्र संगठन भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन दिया है। अब जेएलकेएम के विधायक ने एक बड़ा सच बताते हुए कहा कि रांची में छात्रों की मदद कांग्रेस भी कर रही है।
क्या बोले विधायक जयराम महतो
रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जयराम महतो लगातार जुड़े हुए हैं। इस दौरान उनकी पार्टी के साथ उनके छात्र संगठन के लोग भी लगातार छात्रों के प्रदर्शन में मदद पहुंचा रहे हैं। जयराम महतो से पूछा गया कि क्या जेएमएम और कांग्रेस वाले भी इस प्रदर्शन में समर्थन दे रहे हैं तो महतो ने कहा कि कांग्रेस छात्रों को समर्थन दे रही है और उनको राशन भी पहुंचा रही है।
बीजेपी भी कर रही मदद
रांची में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए टाइगर जयराम महतो ने बताया कि इन छात्रों के समर्थन में सभी पार्टियों के नेता आए हैं। इसमें बीजेपी, कांग्रेस के साथ ही कई पार्टी के लोगों ने छात्रों को समर्थन दिया है, लेकिन यहां प्रदर्शन कर रहे लोग, मूल रूप से छात्र ही हैं। इस दौरान टाइगर ने बताया कि छात्रों की मदद बीजेपी के कई नेता भी अपने स्तर पर कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए खाना लेकर पहुंचे लोग
आंदोलन स्थल पर छात्रों के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला भी जारी रहा। बारिश के बावजूद कई लोग बड़ी संख्या में खाना लेकर छात्रों के बीच पहुंचे। स्थानीय संगठनों और आम लोगों ने दाल-चावल, खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी, नाश्ता, पानी और अन्य खाद्य सामग्री बांटी। छात्रों के समर्थन में पहले से ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भोजन उपलब्ध करा रही हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी के माध्यम से भी अलग-अलग शहरों से लोग छात्रों के लिए खाना भेज रहे हैं। आंदोलनरत छात्रों ने भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने वाले लोगों के प्रति आभार जताया।

