झारखंड में कांग्रेस ने की 4 मंत्री पद की डिमांड, 4:1 फॉर्मूले को लेकर चर्चा: सूत्र

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

  • झारखंड में नई सरकार में कांग्रेस ने चार मंत्री पदों की डिमांड की है। दरअसल, कांग्रेस की तरफ से हर चार विधायकों पर एक मंत्री पद की डिमांड की गई है। इसे लेकर चर्चा चल रही है।

झारखंड में कांग्रेस ने की 4 मंत्री पद की डिमांड, 4:1 फॉर्मूले को लेकर चर्चा: सूत्र

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनडीए के खाते में 24 सीटें गईं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा चल रही है। कांग्रेस की तरफ से चार मंत्री पदों की मांग की गई है। इसके लिए 4:1 फॉर्मूले की बात की जा रही है।

कांग्रेस ने की चार मंत्री पदों की मांग

'इंडिया टुडे' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि झारखंड में नई सरकार में कांग्रेस ने चार मंत्री पदों की डिमांड की है। दरअसल, कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की यह मांग 4:1 फॉर्मूले पर बताई जा रही। कांग्रेस की तरफ से हर चार विधायकों पर एक मंत्री पद की डिमांड की गई है। इसे लेकर चर्चा चल रही है।

26 को शपथ ग्रहण समारोह: सूत्र

सूत्रों का कहना है कि 26 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, टीएमसी की ममता बनर्जी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, समेत 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के सभी प्रमुख नेता पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम 4 बजे रांची स्थित राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे और झारखंड में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। गौरतलब है कि 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए हैं। झामुमो को कुल 34 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस के हिस्से 16 सीटें आईं। आरजेडी को 4 और माले को एक सीट पर जीत मिली है। इस तरह 'इंडिया' ने 56 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा को इस बार 21 सीटों पर जीत मिली है। आजसू, जदयू और लोजपा के हिस्से एक-एक सीटें आईं। इस तरह एनडीए को कुल 24 सीटें मिलीं।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें