इजरायल-ईरान में तनाव का झारखंड में भी असर, इन गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनावों का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। यहां कॉमर्शियल गैस सिलेंड की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इसके चलते होटल संचालकों की चिंता बढ़ गई है। पहले दिन कई गैस एजेंसियों ने अपने मौजूदा स्टॉक से होटल-रेस्टोरेंट को राशनिंग के आधार पर सीमित मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए। हालांकि आगे की आपूर्ति को लेकर सप्लायर्स ने फिलहाल असमर्थता जताई है।
इधर, गैर-घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर तेल कंपनियों ने राज्य में संचालित शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों की सूची मांगी है। तेल कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, आवश्यक सेवाओं से जुड़े ऐसे संस्थानों में गैर-घरेलू गैस की आपूर्ति जारी रखी जाएगी। इसके लिए संबंधित संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए
संकट की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने तेल व गैस आपूर्ति सुचारू रखने की हिदायत देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
देश में एस्मा लागू
पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को दावा किया कि देश में कच्चे तेल और गैस की कोई किल्लत नहीं है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) लागू किया है। साथ ही घरेलू एलपीजी उत्पादन में दस फीसदी की वृद्धि का आदेश दिया। आदेश के मुताबिक, घरों में पाइप से उपलब्ध कराई जाने वाली गैस और वाहनों के लिए सीएनजी की सौ फीसदी आपूर्ति बरकरार रहेगी।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता घटी
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश में एलपीजी की मांग 31.3 मिलियन टन है जबकि उत्पादन 12.8 मिलियन टन है। साथ ही कहा कि भारत ने दूसरे देशों से कच्चा तेल और गैस खरीद शुरू की है। अभी भारत 40 देशों से कच्चा तेल, गैस खरीद रहा है। इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता घटी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने ‘एक्स’ पर कहा, सरकार सस्ती ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है, इसलिए लोग घबराएं नहीं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


