हजारीबाग में कोयला कारोबारी की हत्या, भाग रहे बदमाशों ने कार से 6 को रौंदा; भारी बवाल

Mar 07, 2026 06:43 am ISTMohammad Azam हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात एसयूवी सवार अज्ञात अपराधियों ने कोयला कारोबारी युवक रोहित साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। भागने के दौरान बदमाशों ने 6 लोगों को कुचल दिया।

हजारीबाग में कोयला कारोबारी की हत्या, भाग रहे बदमाशों ने कार से 6 को रौंदा; भारी बवाल

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात एसयूवी सवार अज्ञात अपराधियों ने कोयला कारोबारी युवक रोहित साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने छह लोगों को रौंद दिया। इसमें प्रदीप साव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सूत्रों की मानें तो पिछले दो महीने से बड़कागांव इलाके में अवैध कोयले का कारोबार तेजी से चल रहा था। इसी कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घटना को अंजाम देने की आशंका है।

मर्डर के बाद बवाल

घटना के बाद पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बड़कागांव चौक जाम कर दिया। प्रतिकार में विधायक रोशन चौधरी ने भी धरना दिया। इलाके में तनाव देख बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। खुद एसपी अंजनी अंजन भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच रही है। ग्रामीणों के अनुसार घटना से पहले खेल मैदान में खड़ी प्रकाश साव की बोलेरो और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे दोनों वाहन जलकर राख हो गए।

वर्चस्व को लेकर गैंगवार की जताई जा रही आशंका

हजारीबाग। बड़कागांव में वर्चस्व को लेकर घटना सामने आयी है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान अपराधियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने इस घटना के पीछे आपसी रंजिश, अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा विवाद या गैंगवार की आशंका जताई है।

भाग रहे अपराधियों ने छह को रौंदा, एक की मौत

नापोखुर्द निवासी रोहित साव गांव में थे। उसी दौरान अपराधी एसयूवी से पहुंचे और उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागने के क्रम में हमलावरों ने एसयूवी से छह लोगों को रौंद दिया। इनमें एक की मौत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें