CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी

झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बोकारो जिले के विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। उसने बताया कि कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में की थी आपत्तिजनक टिप्पणियां

इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि कुमार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को भड़काने और मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सोरेन के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस स्टेडियम में नौकरी के अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार