आखिरकार रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे CJP प्रतिनिधि, एकजुटता दिखाई; पार्टी नेतृत्व के जाने पर यह बताया

लाइव हिन्दुस्तान, रांची, झारखंड
Follow us on Google News
share

झारखंड के छात्रों के नाम एक संदेश जारी करते हुए कॉकरोच पार्टी ने बताया कि उनसे हम यही कहना चाहते हैं कि संघर्ष जारी रखें, पूरा देश आपके साथ है। हालांकि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि रांची पहुंचे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में कितने सदस्य शामिल हैं।

CJP का प्रतिनिधिमंडल रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचा, पार्टी बोली- नेतृत्व भी जल्द पहुंचेगा
CJP का प्रतिनिधिमंडल रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचा, पार्टी बोली- नेतृत्व भी जल्द पहुंचेगा

ंझारखंड की राजधानी रांची में बीते कई दिनों से छात्र आंदोलन चल रहा है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का कोई भी बड़ा नेता अबतक उनके मंच पर नजर नहीं आया है। हालांकि शुक्रवार को सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और वहां धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से जाकर मिला। इस मुलाकात की जानकारी पार्टी के दोनों सह-संयोजकों ने दी और वहां जारी आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

पार्टी नेताओं ने बताया कि रांची पहुंची उनकी टीम जंतर-मंतर के अपने अनुभव का इस्तेमाल करके प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह भी बताया कि पार्टी नेतृत्व भी जल्द ही वहां पहुंचेगा। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके जल्द ही रांची पहुंच सकते हैं।

‘संगठन के नेता भी जल्द पहुंचेंगे’

इससे पहले कॉकरोच पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचा। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'CJP का एक दल रांची पहुंच गया है। यह टीम जंतर-मंतर के अपने अनुभव का इस्तेमाल करके प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मदद करेगी। संगठन के नेता भी जल्द ही रांची पहुंचेंगे। झारखंड के छात्रों से कहना है- हमें आप सभी पर बहुत गर्व है और हम पूरी मजबूती से आपके साथ खड़े हैं। अपनी लड़ाई अच्छे से जारी रखें और एकजुट रहें, सफलता जल्द ही मिलेगी।'

'संघर्ष जारी रखें, पूरा देश आपके साथ'

उधर आशुतोष रांका की इस पोस्ट को शेयर करते हुए पार्टी के दूसरे सह-संयोजक सौरव दास ने लिखा, 'हमारा प्रतिनिधिमंडल आज रांची पहुंचा और विरोध कर रहे छात्रों से मिला। हमने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है। नेतृत्व भी जल्द ही वहां पहुंचेगा। झारखंड के छात्रों से हमारा यही कहना है... संघर्ष जारी रखें, पूरा देश आपके साथ है।' हालांकि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि रांची पहुंचे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में कितने सदस्य या कौन-कौन शामिल हैं।

दीपके ने दो दिन पहले किया था समर्थन

इससे दो दिन पहले बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा था कि युवाओं का आंदोलन संस्थागत जवाबदेही की मांग के लिए एक 'दबाव समूह' के रूप में काम करेगा।

दीपके ने महाराष्ट्र के अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कॉकरोच पार्टी के सदस्य झारखंड जाएंगे और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों का समर्थन करेंगे, जो कि 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़CJP के प्रतिनिधि रांची में आंदोलनकारी छात्रों से मिले,नेतृत्व के आने पर यह बताया