कोडरमा में बच्चे की हत्या! गला दबाकर मार डाला और कुएं में फेंक दी लाश; दादा-दादी पर आरोप
झारखंड के कोडरमा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां कुएं में एक बच्चे की लाश मिली है। बच्चे की मां ने अपने सास-ससुर पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मां के आरोपों के बाद गांव वालों ने दादा-दादी को घर में बंद कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

झारखंड के कोडरमा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां कुएं में एक बच्चे की लाश मिली है। बच्चे की मां ने अपने सास-ससुर पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मां के आरोपों के बाद गांव वालों ने दादा-दादी को घर में बंद कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कोडरमा के डोमचांच के घरवरियाबार इलाके का है। यहां बच्चा घर में सो रहा था, इस दौरान उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बच्चे के शवो को कुएं में फेंक दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद बच्चे की मां ने अपने सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
घर के पीछे कुएं में मिली लाश
परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह बच्चा घर में नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी तलाशने के बाद पता चला कि पास के कुएं में एक बच्चे की लाश मिली है। जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वो उनके ही बच्चे की लाश है। इस घटना के बाद बच्चे की मां ने दादा-दादी पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। इसके बाद गांववालों ने दोनों को घर में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्तल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर कोडरमा के एसडीपीओ अनिल कुमार ने भी जांच शुरू की है।
पुलिस को एक आशंका
इस मामले की सूचना महिला ने फोन पर अपने भाई को दी थी। बच्चे ने भाई को फोन कर बताया था कि घर में जब वो अपने बच्चे के साथ सो रही थी, तभी दो नकाबपोश घर में घुस आए और बच्चे को उठाकर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें अलग ही आशंका हुई। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की मां और फूफा के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसमें बच्चे की हत्या कर दी गई।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


