
आम्रपाली : बीएलए कंपनी के वर्कर की मौत, 40 लाख मुआवजा पर अडे़ परिजन
आम्रपाली : बीएलए कंपनी के वर्कर की मौत, 40 लाख मुआवजा पर अडे़ परिजनआम्रपाली : बीएलए कंपनी के वर्कर की मौत, 40 लाख मुआवजा पर अडे़ परिजनआम्रपाली : बीएलए
टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली में कोयला खनन कर रही बीएलए कंपनी के एक वर्कर 40 वर्षीय श्याम सुंदर साव की मौत हो गयी। बताया गया कि उसकी मौत हार्ट एटैक आने से हो गयी। मृतक खलारी थाना के मोहननगर का निवासी था। इधर इसकी खबर मिलते ही परिजन और श्रमिक नेताओं ने सीसीएल के नियमों के तहत् 40 लाख मुआवजा की मांग को लेकर बीएलए कैंप में अडे हुए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम अचानक सुंदर की तबियत अचानक खराब हो गयी। वर्कर जबतक अस्पताल लाये डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कंपनी के द्वारा शव को पैतृक आवास रात में ही भेज दिया गया।
और अंतिम संस्कार के लिए दस हजार दिये गये।लिहाजा आक्रोशित परिजन गुरुवार की सुबह पुन: शव को लेकर बीएलए कैंप में लाकर रख दिया। और सीसीएल के नियमों के तहत् 40 लाख मुआवजा की मांग को लेकर अडे हुए हैं। बताया गया कि कंपनी की ओर से 50 हजार देने का आश्वासन दिया जा रहा है पर परिजन मानने को तैयार नहीं है। इधर मृतक के पुत्र रोहित ने थाना को लिखे आवेदन में कहा है कि हमारे पिता की मौत ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में हुई है। लिहाजा नियमों के तहत् उक्त मुआवजा दिलायी जाय। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी था।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, श्रमिक नेता बिनोद पासवान तथा रमेश वर्मा समेत अन्य शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




