Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsWomen s Empowerment Campaign Launched in Chatra to Combat Violence
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली गयी जागरुकता रैली

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली गयी जागरुकता रैली

संक्षेप:

चतरा में महिला मुक्ति संघर्ष समिति ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए महिला हिंसा प्रतिरोध पखवाड़ा शुरू किया। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें रैलियां, संवाद और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है।

Nov 25, 2025 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा, प्रतिनिधि। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला मुक्ति संघर्ष समिति गांव गणराज के बैनर तले महिला हिंसा प्रतिरोध पखवाड़ा की शुरुआत की गई। इटखोरी के डाक बंगला फिल्ड से इसकी शुरूआत की गयी है। रैली के दौरान महिला शक्ति जाग रही है, भ्रष्ट व्यवस्था कांप रही है के नारे भी लगाये गये। यह जागरुकता अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न स्तरों पर चलाया जाएगा। पखवाड़े के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से रैलियां, संवाद, कार्यशालाएं और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा-जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव, मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक दुव्र्यवहार के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना है। महिलाओं के प्रति मौजूद सामाजिक पूर्वाग्रहों को खत्म करने के लिए पुरुषों और युवाओं की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि हिंसा सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप में भी महिलाओं को प्रभावित करती है। इसलिए अपने अधिकारों को जानना, शिकायत दर्ज कराना और आवाज बुलंद करना आवश्यक है। अभियान में महिला मुक्ति संघर्ष समिति के रेशमी यादव, जोवानी टुटी, गीता देवी, संध्या देवी, पुर्व मुखिया कुसुम देवी, किरण कुमारी, रूबी देवी गांव गणराज के संयोजक शिवरतन यादव आदि शामिल थे।